भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की बायोग्राफी और उनकी हिट फ़िल्में
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल एवं सुन्दर नायिकाओं में से एक हैं। रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी नायिका हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सितारों को टक्कर देती नजर आती हैं।
यह भी पढ़े: भोजपुरिया सनसनी काजल राघवानी बनी लाखो दिलों की रानी
रानी ने अपने अभिनय की शुरुवात महज १६ वर्ष की आयु से ही आरम्भ कर दी थी, रानी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अनगिनत हिट फिल्मों से सराबोर कर दिया है, इसी कारण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हर एक नायक रानी के साथ फिल्म करने को आतुर दिखता है। आज रानी चटर्जी की गिनती भोजपुरी की टॉप की एक्ट्रेस में सबसे शीर्ष पर होती है ।
रानी एक तरफ जहाँ अभिनय में अपना लोहा मनवा रही हैं वही दूसरी तरफ वो एक सुलझी हुई डांसर भी हैं जो की अपने अभिनय और नृत्य कौशल से भोजपुरी इंडस्ट्री को देश के साथ साथ विदेशो में भी लोकप्रिय बना रही हैं।
तो आइये जानते हैं रानी चटर्जी के बारे में थोड़ा विस्तार से –
रानी चटर्जी का जन्म ३ नवम्बर १९८९ में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ थाा उनके पिता का नाम राम मुखर्जी और मां का नाम कृष्णा मुखर्जी हैा वैसे तो रानी के माता पिता मूलतः पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे किन्तु रानी के जन्म के कुछ वर्ष पूर्व ही वो मुम्बई में आकर बस गए थे।
रानी माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन थी। जिसके कारण रानी को बचपन से ही अभिनय और डांस का शौक था और घर पर अक्सर ही माधुरी के डांस की कॉपी किया करती थी, रानी ने अपना ग्रेजुएशन मुम्बई के ही एक कॉलेज से पूरी की और साथ ही डांस भी सीखती थी।
रानी की पहली भोजपुरी मूवी ससुरा बड़ा पईसा वाला की थी जिसमे भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी उनके अपोजिट कास्ट किये गए थे।
इस फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री को उसकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दी इस फिल्म ने यूपी-बिहार के हर एक प्रान्त में सफलता के झंडे गाड़े और इस फिल्म के बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई सफल फिल्में देकर रानी दर्शको के दिल की रानी बन गई।
इस फिल्म के साथ ही रानी ने कई फिल्मों के लिए अवार्ड अपने नाम किये और भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली एक्ट्रेस के रूप में खुद को स्थापित भी किया।
रानी चटर्जी फिल्मोग्राफी-
ससुरा बड़ा पैसावाला - मनोज तिवारी के संग बंधन टूटे ना - मनोज तिवारी के संग दामाद जी - मनोज तिवारी के संग सीता - कृष्णा अभिषेक के संग तोहार नइखे कवनो जोड़ तू बेजोड़ बाड़ू हो- पवन सिंह के संग देवरा बड़ा सतावेला पवन सिंह और रवि किशन के संग दिलजले- दिनेश लाल यादव और विराज भट्ट के संग फूल बनल अंगार - विशाल तिवारी के संग गंगा जमुना सरस्वती- मनोज तिवारी के संग नागिन- खेसारी लाल यादव के संग रानी न. 786- विजय वर्मा के संग रानी चली ससुराल संजय पांडेय के संग राउडी रानी - सोलो इंस्पेक्टर चांदनी- सोलो प्रेम दीवानी - राकेश मिश्र के संग एक लैला तीन छैला- राकेश मिश्र और अरविन्द अकेला के संग दिल दीवान माने ना - कुणाल सिंह के संग दिल और दीवार - सूरज सिंह के संग माई के कर्ज - विनय आनंद के संग दुलारा - प्रदीप पांडेय "चिंटू" के संग जानम- खेसारी लाल यादव के संग शिव रक्षक- निशार खान के संग
रानी चटर्जी को २०१३ में फिल्म नागिन के लिए बेस्ट हीरोइन का अवार्ड भी मिल चुका है, २०१८ में रानी की कई फिल्में आने वाली है जिनसे उनके फैन्स को काफी उम्मीदें हैं।