रानी चटर्जी ने फेमस कवर सांग …… ‘मेरे रश्के कमर’ में चलाया अपना जादू
भोजपुरीया क्वीन रानी चटर्जी अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से रानी सुर्ख़ियों में हैं …..जी हां, लोगो के फ़ोन की रिंगटोन और कॉलर ट्यून तक बेहिसाब छाए हुए कवर सॉन्ग …… ‘मेरे रश्के कमर’ में रानी चटर्जी नजर आई । जिसे रानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च भी किया है। इस गाने को काफी अच्छा रेस्पोंस मिला हैं और इसके कई रीमिक्स आपने सुने होंगे।
यह भी पढ़े: मैंने उनको सजन चुन लिया भोजपुरी फिल्म फर्स्ट लुक
इस गाने की जानकारी देते हुए रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांग का पोस्टर भी शेयर किया हैं जिसमे रानी काफी खुश नजर आ रही हैं और अपने दोनों हाथो को ऊपर करती नज़र आई हैं। यह कवर सॉन्ग 1 फरवरी 2018 को शाम 7 बजे यूट्यूब चैनल रानी चटर्जी एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया।
भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में आये करीब 13 साल हो गए। इंडस्ट्री में आते ही भोजपुरिया दर्शकों के दिलो दिमाग में छा जाने वाली रानी का जलवा आज भी कायम है। वे अपनी अदाकारी की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी। इसका असर यह है कि रानी चटर्जी की फिल्म लगते ही सिनेमाघर हाउसफुल हो जाते हैं।
यह भी पढ़े: टॉप १० सबसे महंगी भोजपुरी अभिनेत्रियां