टॉप 10 सबसे महंगी भोजपुरी अभिनेत्रियां
10/10 सीमा सिंह-
भोजपुरी फिल्म जगत में सीमा सिंह किसी ख़ास परिचय की मोहताज नहीं हैं,सीमा सिंह की प्रसिद्धि का सबसे बड़ा कारण उनका आइटम सांग है,जो की अक्सर ही उत्तर भारत की शादियों और पार्टियों में सुना जा सकता है । सीमा सिंह का पहला हिट आइटम सांग ’11 नंबर गाड़ी चले 80 के रफ्तार में’ था जो की २००८ में आयी भोजपुरी फिल्म ‘कहा जइब ए राजा नजरिया लड़ाई के’ का हिस्सा था । यह गाना काफी हिट हुआ था। इसके लिए सीमा 11 हजार रुपए मिले था। सीमा सिंह एक आइटम सांग का चार्ज करती है २ लाख रुपए, सीमा सिंह अब तक 600 से अधिक आइटम सांग कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों की आइटम डांसर सीमा सिंह का इंडस्ट्री में दबदबा कायम है। उनका 11 जून को जन्मदिन है।
10/09 अक्षरा सिंह-
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी पहचानी अभिनेत्री हैं, अक्षरा की शोख और चंचल अदाओं के भोजपुरी दर्शक दीवाने हैं। आज अक्षरा की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में होती हैं, जिन्होंने अपनी सुंदरता और अपने सशक्त अभिनय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। कमाई के मामले में भी अक्षरा सिंह एक फिल्म के 2 से 3 लाख रूपये चार्ज करती हैं. अक्षरा फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर रहती हैं एक्टिव। पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जोड़ी सबसे ज्यादा सफल मानी जाती है।
10/08 अंजना सिंह-
भोजपुरी फिल्मों में आज एक जाना पहचाना नाम बन चुकीं अंजना सिंह ने बीते पांच सालों के अंदर ही अपने फिल्मी करियर की 50 फिल्में पूरी कर डाली। इन फिल्मों का ये आंकड़ा अंजना की मेहनत और उनकी सफलता दोनों की ओर इशारा करता है। अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बेहद चर्चित नाम है। वह फिल्म में काम करने के लिए 2 से 3 लाख रुपये लेती हैं। ‘लाल दुप्पटे वाली’, ‘लावारिस’ और ‘एक और फौलाद’ उनकी कुछ चर्चित फिल्में हैं।
10/07 रिंकू घोष-
हिन्दी सिनेमा, टेलीविजन और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रिंकू घोष भोजपुरी सिनेमा का एक चर्चित नाम हैं, रिंकू ने अजय देवगन की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में भी काम किया है। फिलहाल वह हर एक फिल्म के लिए 2 से 3 लाख रुपये लेती हैं। रिंकू घोष भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री है। उन्होंने भोजपुरी, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उनका जन्म एक बंगाली परिवार में केरल में हुआ था।
10/06 पाखी हेगड़े-
भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े भोजपुरी व् मराठी फिल्मों का एक चर्चित चेहरा है, खूबसरत अदाकारा पाखी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक “मैं बनूँगी मिस इंडिया” से की। पाखी हेगड़े बॉलीवुड फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी अभिनय कर चुकी है। तथा भोजपुरी फिल्मों के सभी बड़े सितारों के साथ पाखी बड़े परदे पर धमाल मचा चुकी है। लेकिन सबसे हिट जोड़ी उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बनी जिसे उनके प्रसंसको ने खूब सराहा। पाखी ने मराठी सिनेमा में भी काम किया है। पाखी और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की जोड़ी साल 2010 से 2014 तक सुपर-डुपर हिट रही है।

10/05 प्रियंका पंडित-
प्रियका पंडित भोजपुरी फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय व् अपनी भोली सूरत के लिए विख्यात है,प्रियंका पंडित की गिनती आज भोजपुरी फिल्म जगत की कामयाब फिल्म अभिनेत्रियों में होती है । प्रियंका पंडित ने 2013 में, भोजपुरी फिल्म “जीना तेरी गली में” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की तथा अपने छोटे से रोल में ही उन्होंने अपने अभिनय कौशल की ऐसी छाप छोड़ी की भोजपुरी अवार्ड्स 2014 में सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। प्रियंका पंडित एक फिल्म में काम करने से 4 से 6 लाख रुपये लेती हैं। ‘दम’, ‘बागी इश्क’, ‘रैम्बो राजा’ इनकी चर्चित फिल्मों में से हैं।
10/04 काजल राघवानी-
भोजपुरी सिनेमा जगत में काजल राघवानी के नाम का सिक्का चलता है, लाखों भोजपुरिया दर्शको के दिलों पर राज करने वाली काजल राघवानी का आज अपना फैन जोन है जो की उनकी आनेवाली फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार करता है । काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनपे फिल्माया गया भोजपुरी गाना “छलकता हमरो जवनिया ए राजा” गाने को यूट्यूब पर अब तक १० करोड़ से ज्यादा बार देखा व् सुना जा चुका है।
काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘रिहाई’ से डेब्यू किया था। उनका जन्म बिहार के तेघरा ,बेगूसराय में हुआ। काजल ने पटना यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। काजल ने अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। काजल भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद कि जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक फिल्म में काम करने का 5 से 6 लाख तक चार्ज करती हैं।
10/03 मोनालिसा-
मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, बंगाली, उड़िया,समेत कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया हैं। पचास से अधिक फिल्मों मे काम कर चुकी इस एक्ट्रेस के हुस्न और इनकी कातिल अदाओं के सब दीवाने हैं। मोनालिसा बिग बॉस १० की प्रतिभागी के रूप में भी दर्शको को नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा सुर्ख़ियों में तब आयी जब उन्होंने बिग बॉस के घर में ही अपने सह अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर ली । मोनालिसा की प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में ‘मेहरारु बिना रतिया कइसे कटी’, ‘मोरा बलना चायवाला’, ‘हमार देवदास’,‘कानून हमरा मुठ्ठी में’,‘जाड़े में बलमा प्यारा लगे’,‘देवरा बड़ा सतावेला’, ‘भोले शंकर’, ‘कहा जायब राजा नजरिया लड़ाई के’, ‘हो गईनी दीवाना तोहरा प्यार में’,जैसी फिल्में शामिल हैं। इनकी छाप एक बोल्ड गर्ल के रुप में है। मोनालिसा 6 से 7 लाख रुपये में एक फिल्म करती हैं।
10/02 रानी चटर्जी –
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं,उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया. रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल एवं सुन्दर नायिकाओं में से एक हैं। रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी नायिका हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सितारों को टक्कर देती नजर आती हैं। ‘एक्शन क्वीन रानी’ के नाम से भी लोग इन्हें जानते हैं। रानी एक फिल्म के 5 से 8 लाख रुपये लेती हैं।
10/01 आम्रपाली दुबे-
आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की काफी तेजी से उभरती हुई कलाकार हैं और कुछ ही समय में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की थी। आम्रपाली ने अपनी सुंदरता और अभिनय के द्वारा भोजपुरी दर्शको को दीवाना बना दिया है। आम्रपाली दुबे की पहली ही फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी‘ ने भोजपुरी फिल्मो के पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुवे शानदार सफलता हासिल की और आम्रपाली दुबे रातो रात भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार नायिका बन गई। 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर मिले हैं। यह गाना ‘राते दीया बुताके’ पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। आम्रपाली एक फिल्म में रोल के लिए 10 से 12 लाख रुपये तक लेती हैं।
यह भी पढ़े: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की कहानी