क्यों भोजपुरी की “हॉट केक” है अंजना सिंह
अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफलतम अभिनेत्रियों मे से एक हैं,अंजना सिंह को भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक भी कहते हैं। अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने,महज २ साल में २५ से ज्यादा फिल्में साइन कर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भोजपुरी फिल्मों में लीड अभिनेत्री के साथ साथ अंजना आइटम सांग्स पे भी जलवे दिखाती हुई हमें दिख जाती है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे लीड रोल के साथ-साथ अतिथि भूमिकाओं में नजर आने का कारण पुछा गया तो उन्होंने कहा कि:
"फिल्म एक माला की तरह होती है जिसका हर मोती अपने आप में महत्वपूर्ण होती है, मैंने हमेशा से अपना किरदार देखा है यह नहीं देखा की मेरा दृश्य कितना है और मेरे ऊपर गाने कितने हैं। मैंने कई महिला प्रधान फिल्मे भी की है तो कई फिल्मो में प्रमोशन सांग का भी हिस्सा रही हूँ।"
अंजना सिंह को आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री भी कहते हैं, क्योकि बहुत ही कम समय में इन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं. अंजना सिंह ने अब तक भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ अभिनय कर खूब प्रशंशा बटोरी है। अंजना सिंह के फैंस सिनेमाघरों में इनके अभिनय तथा नृत्य को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं।
अंजना ने अपने संजीदा अभिनय से भोजपुरी दर्शको को अपना दीवाना बना रखा हैं तथा अंजना की गिनती आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सफलतम अभिनेत्रियों में की जाती है।
तो आइए जानते हैं अंजना सिंह के बारे मे विस्तार से-
अंजना सिंह का जन्म ७ अगस्त १९९० को बिहार प्रान्त में हुआ। अंजना को बचपन से ही अभिनय का शौक था,तथा वो बड़ी होकर एक फिल्म अभिनेत्री ही बनना चाहती थी, अंजना सिंह ने अपना स्नातक बिहार विश्वविद्यालय से संपन्न किया। तथा कॉलेज के दिनों में भी ये अभिनय से जुडी रही।
अंजना ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से नहीं बल्कि भोजपुरी टीवी चैनेल पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक ‘भाग ना बचे कोई’ से की थी। इसके बाद अंजना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि-किशन के संग फिल्म ‘एक और फौलाद’ से की।
इस फिल्म में किये गए इनके अभिनय को भोजपुरी दर्शको द्वारा काफ़ी सराहा गया, तथा इस फिल्म को करने के उपरांत अंजना सिंह नजर आयी पवन सिंह के साथ फिल्म ट्रक ड्राइवर में। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता अर्जित की तथा अंजना को एक कामयाब नायिका के रूप में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिय।
“ट्रक ड्राइवर” फिल्म की अपार सफलता के बाद अंजना के पास फिल्मों के ढेर सारे ऑफर आने लगे। तथा अंजना ने फिर पीछे मुड़कर नही देखा,और सफलता की सीढियाँ चढ़ती चली गयी।
आज भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी अभिनेताओ के साथ अंजना काम कर चुकी है, जिनमे दिनेश लाल यादव,रवि-किशन, विराज भट्ट, पवन सिंह,खेसारी लाल,आदि अभिनेता मुख्य रूप से शामिल हैं। भोजपुरी फिल्मों में खुद को स्थापित करने के उपरांत अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्मों के ही अभिनेता यश कुमार से विवाह रचा लिया।
अंजना सिंह ने अपने अभिनय तथा डांस के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे अवार्ड अपने नाम किये हैं तथा उनकी कई आने वाली फिल्में सिनेमाघरो में प्रदर्शित होने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़े: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जीवनी
अंजना सिंह द्वारा अभिनीत फिल्में-
एक और फौलाद- रवि-किशन के संग ट्रक ड्राइवर- पवन सिंह के संग एक बिहारी सौ पे भारी- दिनेश लाल यादव के संग मर्द ताँगे वाला - विराज भट्ट के संग लावारिस- पवन सिंह के संग वर्दीवाला गुंडा- दिनेश लाल यादव के संग तू ही तो मेरी जान है राधा- विराज भट्ट के संग संसार- खेसारी लाल यादव के संग जीना तेरी गली में- प्रदीप पांडेय "चिंटू" के संग दिलदार सांवरिया- यश कुमार के संग बिहारी रिक्शावाला- विनय आनंद के संग रेजा- मनोज देवदास के संग राजा जी आई लव यू- यश कुमार के संग प्यार मोहब्बत ज़िंदाबाद- पवन सिंह के संग लाल दुपट्टे वाली- कुणाल सिंह के संग लड़ाई- हैदर काजमी के संग खून भरी हमार मांग- खेसारी लाल यादव के संग कट्टा तनल दुपट्टा पर- पवन सिंह व् रवि-किशन के संग करे ला कमाल धरती के लाल - पवन सिंह के संग हथकड़ी - दिनेश लाल यादव व् खेसारी लाल यादव के संग गर्दा- विराज भट्ट के संग दिल लागल दुपट्टा वाली से- यश कुमार के संग बाबा रंगीला- विराज भट्ट के संग लागी तोहसे लगन- यश कुमार के संग हसीना मान जायेगी- खेसारी लाल यादव के संग इ कइसन प्यार- शिवम् तिवारी के संग मोकामा 0 किमीo- दिनेश लाल यादव के संग माई के बिरुवा- हसीन खान के संग लव और राजनीती- रवि-किशन के संग खिलाडी - खेसारी लाल यादव के संग खेल तक़दीर के- रवि त्रिपाठी के संग हीरो गमछावाला- यश कुमार के संग दिल है की मानता नहीं- विराज भट्ट के संग दबंग आशिक़- खेसारी लाल यादव के संग बेटा- दिनेश लाल यादव के संग बहुरानी- शुभम तिवारी के संग
अंजना ने टीवी के चर्चित प्रोग्राम डांस इंडिया डांस में भी पार्टिसिपेट किया था, इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय कौशल से भोजपुरिया भाइयो को अपना दीवाना बना दिया है। आशा करते है की अंजना आने वाले सालों में भी भोजपुरी दर्शको का ऐसे ही मनोरंजन करती रहेंगी।